जरा हल्के गाड़ी हांको भजन लिरिक्स Jara Halke Gadi Hanko Kabir Bhajan

M Prajapat
0
जरा हल्के गाड़ी हांको भजन लिरिक्स Jara Halke Gadi Hanko Kabir Bhajan
जरा हल्के गाड़ी हांको

जरा हल्के गाड़ी हांको मेरे राम गाड़ी वाले भजन लिरिक्स (Jara Halke Gadi Hanko Kabir Bhajan Lyrics in Hindi)

 ।। कबीर दास जी भजन ।।

जरा हलके गाड़ी हांको, मेरे राम गाड़ी वाले।
जरा धीरे धीरे गाड़ी हांको, मेरे राम गाड़ी वाले।

गाड़ी म्हारी रंग रंगीली,
पहिया है लाल गुलाब।
हांकन वाली छैल छबीली,
बैठन वाला काल।
जरा हलके। ….

गाड़ी अटकी रेत में जी,
मजल पडी है दूर।
धर्मी धर्मी पार उतर ग्या ,
पापी चकना चूर।
जरा हलके। ….

देश देश का वैद बुलाया ,
लाया जडी और बूटी
जडी बूटी तेरे काम न आई ,
जड़ राम के घर की छूटी।
जरा हलके। ….

चार जना मिल मतों उठायो ,
बांधी काठ की घोडी।
ले जाके मरघट पे रखदी ,
फूँक दिनी जस होली।
जरा हलके। ….

बिलख बिलख कर त्रिया रोये ,
बिछड़ गयी मेरी जोड़ी।
कहे कबीर सुनो भाई साधो ,
जिन जोड़ी उन तोडी।
जरा हलके।

Jara Halke Gadi Hanko Video Song

Singer - Prahlad Singh Tipaniya

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!