जिनके घर में श्याम विराजे भजन लिरिक्स Jinke Ghar Me Shyam Biraje Bhajan Lyrics

M Prajapat
0
जिनके घर में श्याम विराजे भजन लिरिक्स Jinke Ghar Me Shyam Biraje Bhajan Lyrics
जिनके घर में श्याम विराजे भजन लिरिक्स

जिनके घर में श्याम विराजे उनको चिंता होती नही भजन लिरिक्स Jinke Ghar Me Shyam Biraje Bhajan Lyrics -

।। खाटू श्याम भजन ।।

फिल्मी तर्ज: कसमे वादे प्यार वफ़ा (फिल्म: उपकार 1967)

जिनके घर में श्याम विराजे,
उनको चिंता होती नही,
जिन आँखों ने श्याम को देखा,
वो आंखे कभी रोती नही,
जिनके घर में श्याम विराजे,
उनको चिंता होती नही।।

उनके घर में कही ना कही पे,
जय श्री श्याम लिखा होगा,
तीन बाण के निशान के निचे,
हारे का सहारा लिखा होगा,
इतना अटल विश्वास हो जिनको,
उनकी हार होती नही,
जिनके घर में श्याम विराजे,
उनको चिंता होती नही।।

उस घर के कोने कोने में,
इतर महकता रहता है,
दिल की हर धड़कन से उनकी।
भाव भजन ही निकलता है,
जिन हाथों से भोग लगाया,
उनसे गलती होती नही,
जिनके घर में श्याम विराजे,
उनको चिंता होती नही।।

उस घर में मेहमान को प्यारे,
श्याम का प्रेमी कहते है,
समय देख के बिन भोजन के,
जाने नही वो देते है,
ऐसे घर में सच में ‘कन्हैया’,
कोई कमी कभी होती नही,
जिनके घर में श्याम विराजे,
उनको चिंता होती नही।।

जिनके घर में श्याम विराजे,
उनको चिंता होती नही,
जिन आँखों ने श्याम को देखा,
वो आंखे कभी रोती नही,
जिनके घर में श्याम विराजे,
उनको चिंता होती नही।।
  - स्वर: कन्हैया मित्तल

विडियो: जिनके घर में श्याम विराजे


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!