कैला माता आरती - ओम जय कैला रानी Kaila Mata Aarti - Om Jai Kaila Rani

M Prajapat
0
कैला माता आरती - ओम जय कैला रानी Kaila Mata Aarti - Om Jai Kaila Rani
कैला माता आरती - ओम जय कैला रानी

कैला माता आरती - ओम जय कैला रानी Kaila Mata Aarti - Om Jai Kaila Rani

।। कैला माता आरती ।।

ॐ जय कैला रानी, मैया जय कैला रानी ।
ज्योति अखंड दिये माँ, तुम सब जगजानी ॥
ॐ जय कैला रानी।

तुम हो शक्ति भवानी, मन वांछित फल दाता ॥
मैया मन वांछित फल दाता ॥
अद्भुत रूप अलौकिक, सदानन्द माता ॥
ॐ जय कैला रानी।

गिरि त्रिकूट पर आप, बिराजी चामुंडा संगा ॥
मैया चामुंडा संगा ॥
भक्तन पाप नसावौं, बन पावन गंगा ॥
ॐ जय कैला रानी।

भक्त बहोरा द्वारे रहता, करता अगवानी ॥
मैया करता अगवानी ॥
लाल ध्वजा नभ चूमत, राजेश्वर रानी ॥
ॐ जय कैला रानी।

नौबत बजे भवन में, शंक नाद भारी ॥
मैया शंक नाद भारी ॥
जोगन गावत नाचत, दे दे कर तारी ॥
ॐ जय कैला रानी।

ध्वजा नारियल रोली, पान सुपारी साथा ॥
मैया पान सुपारी साथा ॥
लेकर पड़े प्रेम से, जो जन यहाँ आता ॥
ॐ जय कैला रानी ।

दर्श पार्श कर माँ के, मुक्ती जान पाता ॥
मैया मुक्ती जान पाता ॥
भक्त सरन है तेरी, रख अपने साथा ॥
ॐ जय कैला रानी ।

कैला जी की आरती, जो जन है गाता ॥
मैया जो जन है गाता ॥
भक्त कहे भव सागर, पार उतर जाता ॥
ॐ जय कैला रानी ।

ॐ जय कैला रानी, मैया जय कैला रानी ।
ज्योति अखंड दिये माँ, तुम सब जगजानी ॥

विडियो: कैला माता आरती


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!