श्री कृष्ण कन्हैया को हृदय में बसा लेना Shri Krishna Kanhaiya Ko Hrday Me Basa Lena

M Prajapat
0
श्री कृष्ण कन्हैया को हृदय में बसा लेना Shri Krishna Kanhaiya Ko Hrday Me Basa Lena
श्री कृष्ण कन्हैया को हृदय में बसा लेना

श्री कृष्ण कन्हैया को हृदय में बसा लेना Shri Krishna Kanhaiya Ko Hrday Me Basa Lena

।। कृष्ण भजन ।।

श्री कृष्ण कन्हैया को हृदय में बसा लेना
उस अंतर्यामी को दिल से ना भुला देना

संसार में जो आया उसे एक दिन जाना है
जो कर्म किया जिसने वो ही फल पाना है।
निष्काम भाव से तुम शुभ कर्म कमा लेना
श्री कृष्ण कन्हैया को.....।।

संसार के सागर में नैया ना भटक जाए
तूफान तरंगों में फंसकर ना अटक जाए
विषयों के भंवर से तुम नैया को बचा लेना
श्री कृष्ण कन्हैया को.....।।

इस मानव जीवन में कब होश में आओगे
यह सुंदर अवसर है कब हरि गुण गाओगे
सांसो की नगद पूंजी यूं ही न गंवा देना
श्री कृष्ण कन्हैया को.....।।

श्री कृष्ण ने अर्जुन को ये राज बताया है
जो शरण में आए हैं उन्हें पार लगाया है
इस जन्म मरण दुखों से छुटकारा पा लेना
श्री कृष्ण कन्हैया को.....।।

ढोलक पर कृष्ण जी के भजनों की सूची

वीडियो: श्री कृष्ण कन्हैया को हृदय में बसा लेना


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!