![]() |
भोले जी नाचे है सावन में लिरिक्स |
भोले जी नाचे है सावन में लिरिक्स -
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्
भोले जी नाचे है सावन में
भोले जी नाचे है सावन में
पार्वती भी संग में नाचे
शम्भू के संग श्रृष्टि नाचे
शंकर बसे नाम रावण में
भोले जी नाचे है सावन में
ब्रम्हा जी ब्रम्ह लोक से आये
विष्णु जी वैकुण्ठ छोड़ के आये
स्वर्ग पाताल नरक सारे ही
भोले जी कि महिमा गाये
बम बम भोले का नाद बजाकर
नंदी नाचे सावन में
भोले जी नाचे है सावन में
कावड़ीयो के घाव देखकर
कावड़ का ये चाव देखकर
पक्षी पेड़ फुल भी देखो
झूम रहे है कावड देखकर
हर चेला मेरे भोले नाथ का
झूम रहा है सावन में
भोले जी नाचे है सावन में
महाशिवरात्रि पावन है आई
होनि है भोले कि देखो सगाई
गले नाग भी साथ में नाचे
भुत प्रेत पिशाच भी नाचे
धरती और अम्बर भी नाचे
नाचे दुनिया सावन में
भोले जी नाचे है सावन में
Video: Sawan Special Shiv Bhajan | Bhole Ji Nache Sawan Mein | Kanhiya Mittal | सावन Bhajan 2024 Kawad
