चलना है दूर मुसाफिर काहे सोवे रे भजन लिरिक्स (Chalna Hai Dur Mushafir Kahe Sowe Re Bhajan Lyrics)

M Prajapat
0

चलना है दूर मुसाफिर काहे सोवे रे भजन लिरिक्स - 

चलना है दूर मुसाफिर,काहे सोवे रे,
काहे सोवे रे..मुसाफिर! काहे सोवे रे,

चेत-अचेत नर सोच बावरे,
बहुत नींद मत सोवे रे,
काम-क्रोध-मद-लोभ में फंसकर
उमरिया काहे खोवे रे,
चलना है दूर मुसाफिर,काहे सोवे रे ।

सिर पर माया मोह की गठरी,
संग दूत तेरे होवे रे,
सो गठरी तोरी बीच में छिन गई,
सिर पकड़ काहे रोवे रे,
चलना है दूर मुसाफिर,काहे सोवे रे ।

रस्ता तो दूर कठिन है,
चल अब अकेला होवे रे,
संग साथ तेरे कोई ना चलेगा,
काके डगरिया जोवे रे,
चलना है दूर मुसाफिर,काहे सोवे रे ।

नदिया गहरी,नांव पुरानी,
केही विधि पार तू होवे रे,
कहे कबीर सुनो भाई साधो,
ब्याज धो के मूल मत खोवे रे,
चलना है दूर मुसाफिर,काहे सोवे रे ।

Audio: Chalna Hai Dur Musafir

Song: Chalna Hai Dur Musafir
Singer: Hari Om Sharan
Album: Kahat Kabir Suno Bhai Sadho

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!