मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे लिरिक्स (Mere Ladle Ganesh Pyare Pyare Lyrics)

M Prajapat
0
मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे लिरिक्स (Mere Ladle Ganesh Pyare Pyare Lyrics)
मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे लिरिक्स

मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे लिरिक्स (Mere Ladle Ganesh Pyare Pyare Lyrics) -

फिल्मी तर्ज – तेरे होंठों के दो फूल प्यारे प्यारे
।। श्लोक ।।
विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय,
लम्बोदराय सकलाय जगत हिताय,
नागाननाय श्रुतियज्ञभूषिताय,
गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते ॥

ओ मेरे लाड़ले गणेश प्यारे प्यारे,
भोले बाबा जी की आँखों के तारे,
देवा सभा बीच में आ जाना आ जाना,
मेरे लाड़ले गणेश प्यारे प्यारे ॥

तेरी काया कँचन कँचन,
किरणों का है जिसमे बसेरा,
बाबा सूंड-सुंडाली मूरत,
तेरी आँखों मे खुशियों का डेरा,
तेरी महिमा अपरंपार, तुमको पूजे ये संसार,
प्रभु अमृत रस बरसा जाना आ जाना,
मेरे लाड़ले गणेश प्यारे प्यारे ॥

देवा भजन तुम्हारे गायें,
सबसे पहले हम तुमको मनायें,
धुप दीपो की ज्योति जलायें,
मन-मंदिर मे झांकी सजायें,
मेरे बाबा गणराज, दे दो भक्ति का तुम दान,
प्रभु नैया पार लगा जाना आ जाना,
मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥

मेरे विघ्न विनाशक देवा,
सबसे पहले करें तेरी सेवा,
सारे जग मे है आनंद छाया,
बोलो जय-जय गजानंद देवा,
बाजे सुर और ताल, तेरा गुण गाये संसार
घुँघरु की खनक खनका जाना आ जाना,
मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥

मेरे लाड़ले गणेश प्यारे प्यारे,
भोले बाबा जी की आँखों के तारे,
देवा सभा बीच में आ जाना आ जाना,
मेरे लाड़ले गणेश प्यारे प्यारे ॥

मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे भजन Mere Ladle Ganesh Pyare Pyare | Ganesh Ji Ke Bhajan | Bhakti Song

Title: Mere Ladle Ganesh Pyare Pyare
Singer: Manoj Mishra
Recomposed by Sohini Mishra
Song Arranged by Kashyap Vora
Rhythm & Percussion: Shreedhara Chari
Flute: Sandeep Kulkarni
Music Label: Music Nova

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!