श्री चामुण्डा माता आरती (Shri Chamunda Mata Aarti Lyrics)

M Prajapat
0
श्री चामुण्डा माता आरती (Shri Chamunda Mata Aarti Lyrics)
श्री चामुण्डा माता आरती

श्री चामुण्डा माता आरती (Shri Chamunda Mata Aarti Lyrics)

ॐ जय चामुण्डा माता, मैया जय चामुण्डा माता ।
शरण आए जो तेरे… सब कुछ पा जाता ॥
ॐ जय चामुण्डा माता…॥

चण्ड मुण्ड दो राक्षस, हुए है बलशाली ।
उनको तुमने मारा, क्रोध दृष्टि डाली ॥
ॐ जय चामुण्डा माता…॥

चौसठ योगिनी आकर, तांडव नृत्य करे ।
बावन भैरो झूमे, विपदा आन हरे ॥
ॐ जय चामुण्डा माता…॥

शक्ति धाम कहाती, पीछे शिव मंदर ।
ब्रह्मा विष्णु नारद, मंत्र जपे अंदर ॥
ॐ जय चामुण्डा माता…॥

सिंहराज यहां रहते, घंटा ध्वनि बाजे ।
निर्मल धारा जल की, वंडेर नदी साजे ॥
ॐ जय चामुण्डा माता…॥

क्रोध रूप में खप्पर, खाली नहीं रहता ।
शांत रूप जो ध्यावे, आनंद भर देता ॥
ॐ जय चामुण्डा माता…॥

हनुमत बाला योगी, ठाढ़े बलशाली ।
कारज पूरण करती, दुर्गा महाकाली ॥
ॐ जय चामुण्डा माता…॥

रिद्धि सिद्धि देकर, जन के पाप हरे ।
शरणागत जो होता, आनंद राज करे ॥
ॐ जय चामुण्डा माता…॥

शुभ गुण मंदिर वाली, ‘ओम’ कृपा कीजे ।
दुख जीवन के संकट, आकर हर लीजे ॥
ॐ जय चामुण्डा माता…॥

ॐ जय चामुण्डा माता, मैया जय चामुण्डा माता ।
शरण आए जो तेरे… सब कुछ पा जाता ॥
ॐ जय चामुण्डा माता…॥

Aarti Shri Chamunda Devi | माता चामुंडा देवी जी की आरती | जय चामुंडा माता


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!